चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की बैठक बुधवार को चंडीगढ़ में हुई। इस बैठक में विश्वविद्यालय के जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ), सीनियर रिसर्च फैलोशिप (एसआरएफ) और रिसर्च एसोसिएट का मानदेय बढ़ाकर यूजीसी और आईसीआर के मुताबिक करने का फैसला लिया गया है। अब जेआरएफ को 18000 रुपये की बजाय 25000 रुपये, एसआरएफ को 27000 की जगह 35,000 रुपये और रिसर्च एसोसिएट को 40,000 की बजाय मिलेंगे 49,000 रुपये मिलेंगे। वहीं, विश्वविद्यालय के बावल स्थित कृषि कॉलेज के लिए भी विभिन्न पदों को मंजूरी दी गई है। शिक्षकों के कुल 39 पदों को मंजूरी दी गई है, जिनमेें प्रोफेसर के तीन, असिस्टेंट प्रोफेसर के आठ, प्रिंसिपल साइंटिस्ट का एक और असिस्टेंट साइंटिस्ट के 26 पद शामिल हैं। बोर्ड की बैठक में इस पर मुहर लगी। इसके अलावा बैठक में विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न देशों के साथ किए गए एमओयू पर भी मुहर लगाई गई। बैठक में मुख्य सचिव, सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी, एचएयू के कुलपति प्रो. केपी सिंह सहित बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य मौजूद रहे।