हिसार। मानसून सीजन की बारिश से हो रहे जलभराव के कारण शहर की सड़कें टूट गई हैं। हालात यह है कि ज्यादातर सड़कों पर गड्ढे हो रखे हैं और बजरी बिखर गई है, जो हादसे का कारण बन गए हैं। जलभराव होने के बाद इन गड्ढों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। शहर का कोई रोड ऐसा नहीं है, जो सही सलामत हो। दिल्ली रोड, कैमरी रोड, राजगढ़ रोड, मिल गेट रोड, बालसमंद रोड, तोशाम रोड सभी के ये हालात हैं। उपायुक्त अनीश यादव के मुताबिक उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के कारण शहर की सड़कों में गड्ढे बन गए हैं। अभी तारकोल का काम नहीं कराया जा सकता तो ऐसे में इसकी वैकल्पिक व्यवस्था रखें।