बाल भवन परिसर में आयोजित सावन महोत्सव में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। जिला बाल कल्याण परिषद एवं हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को सावन महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर रंग जमाया। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की धर्मपत्नी डॉ. प्रतिभा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं।
उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति विश्व में सर्वोपरि है। युवा पीढ़ी को संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार करना बहुत जरूरी है। बच्चे व युवा हमारे देश का भविष्य हैं। इनका भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए बाल भवन में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए यह एक उपयुक्त स्थल है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एफसी महिला कॉलेज की प्राचार्र्य अनिता सहरावत ने शिरकत की।
जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बाल भवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें कंप्यूटर सेंटर, मॉडल डे केयर सेंटर, ब्यूटी पार्लर, लाइब्रेरी, नर्सरी स्कूल, सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र आदि शामिल हैं। इस अवसर पर महामंत्री जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा शर्मा, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र शर्मा, हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक महाबीर गुड्डू, सेवा भारती से वृजलता, राजकीय महाविद्यालय आदमपुर से पूजा, सत्यावती, डॉ. राज आदि मौजूद रहे।