फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 54 घरेलू गैस सिलिंडर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने काली देवी चौक के समीप एक दुकान पर वीरवार को छापा मारा। इस दौरान दुकान में 20 सिलिंडर और एक गाड़ी से 34 सिलिंडर बरामद किए। गाड़ी एक गैस एजेंसी की बताई जा रही है। पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रदीप सैनी की शिकायत पर दुकानदार और गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ काली देवी चौक के समीप बालाजी गैस रिपेयरिंग शॉप पर गए थे। दुकान मालिक की पहचान न्यू सुभाष नगर निवासी चिराग के रूप में हुई। दुकान में जांच पड़ताल की तो 16 सिलिंडर घरेलू व चार सिलिंडर व्यावसायिक मिले। दुकान के आगे एक गाड़ी खड़ी थी, जिसमें तीन घरेलू व चार व्यावसायिक सिलिंडर बरामद किए। सिलिंडरों के बारे में चालक व दुकान मालिक को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके अलावा दुकान से सिलिंडर से गैस भरने के लिए रखी दो बड़ी व चार छोटे मशीनें मिलीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें