फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 सितंबर को मुख्यमंत्री करेंगे दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की एप का शुभारंभ : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए एक कदम और आगे बढ़ाते हुए महत्वाकांक्षी योजना दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत करने जा रही है। महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सम्मान के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 25 सिंतबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के मोबाइल एप का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन हिसार सहित राज्य के सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्धा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पात्र महिलाओं को महीने के 2100 रुपये की वित्तीय सहायता देना है। एडीसी ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 23 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। वह कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा की निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय एक लाख रुपए वार्षिक तक होनी चाहिए। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कैंसर पीडि़त महिला, दुलर्भ बिमारियों से ग्रसित महिला, हीमोफीलिया, थैलेसिमिया, सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित महिला जो पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रही है, वह भी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें