फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने चलाया चेकिंग अभियान, ओवरलोड वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। शहर में वीरवार देर रात्रि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और डीटीओ ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शहर में नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई और ओवरलोड वाहनों के चालान काटे गए। टीम ने कुल 209500 रुपये के चालान काटे।
विज्ञापन

इस दौरान राजस्थान नंबर ट्रक में पांच टन ओवरलोड माल मिला, इसका 30000 रुपये का चालान काटा गया। इसके साथ ही पंजाब नंबर ट्रक में 5 टन वजन ज्यादा मिलने पर 30000 रुपये, एक अन्य ट्रक में 3 टन ज्यादा माल मिलने पर 29500 रुपये का चालान किया गया। इसके अलावा राजस्थान नंबर गाड़ी में 16 टन ज्यादा मिलने पर 44500 रुपये चालान किया। इसके अलावा अन्य वाहनों की भी चेकिंग कर चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें