फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चीफ इंजीनियर ने जेई-एसडीओ को लगाई फटकार, बोले-आप नहीं कर रहे काम, जनता है परेशान

Fri, 18 Aug 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
मिलगेट क्षेत्र में निरीक्षण करते जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर राकेश कुमार, मेयर गौतम सरदान
विज्ञापन
हिसार। मिलगेट रोड पर सीवर की मुख्य लाइन में सील्ट जमा होने के कारण सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या बनी हुई है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे है। कई बार स्थानीय निवासी जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के चक्कर काट चुके है। वीरवार को मुख्यालय से जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर राकेश कुमार मिलगेट स्थित कप्तान स्कूल के पास और श्यामलाल ढाणी में निरीक्षण करने पहुंचे। यहां के हालात देखे तो उन्होंने एसडीओ जसबीर सिंह और जेई सूरज राणा पर फटकार लगाई और कहा कि आप बिल्कुल भी काम नहीं कर रहे हो। इससे जनता परेशान है। एक सप्ताह में काम करवाकर मुझे रिपोर्ट भेजे।
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर राकेश कुमार के साथ मेयर गौतम सरदाना भी मौजूद रहे। वही, वार्ड 5 से 9 में सीवर की गंभीर समस्या बनी हुई है। निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर राकेश कुमार ने बताया कि शहर की सफाई के लिए 4 करोड़ 60 लाख का टेंडर लगाया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सीवर लाइनों की कैमरे की निगरानी में सफाई करवाई जाएगी। इस कार्य को तीव्र गति से पूरा किया जाएगा, ताकि शहरवासियों को सीवर जाम की समस्या से निजात मिल सके।

इससे पहले उन्होंने वार्ड-5 में सीवर लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान मिलगेट पर चल रहे पंप सेट की जानकारी ली। उन्हाेंने आदेश दिए कि सीवर की सफाई जल्द से जल्द करवाई जाए। डैमेज सीवर के ढक्कनों को बदला जाए। जब तक सीवर का स्थायी समाधान नहीं मिलता है, तब तक गंदे पानी को बाईपास पर निकाला जाए। इस मौके पर एसई शिवराज सिंह, एक्सईएन बलकार रेद्दू, बलविंदर नैन, पार्षद भूप सिंह रोहिला, पार्षद मनोहर लाल, पार्षद डॉ. उमेद खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मिलगेट क्षेत्र की सीवर समस्या के बारे में चीफ इंजीनियर को अवगत करवाया है। उन्हाेंने अगले एक सप्ताह तक सीवर समस्या का समाधान करवाने का भरोसा दिलाया है। - गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें