फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 15 सरकारी स्कूलों में 1.94 करोड़ की लागत से बनेंगी केमिस्ट्री, बायोलॉजी व मॉडर्न साइंस लैब

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ​बिठमड़ा।
विज्ञापन
हिसार। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के 15 सरकारी स्कूलों में बायोलॉजी, केमिस्ट्री व मॉडर्न साइंस लैब का निर्माण किया जाएगा। इनके निर्माण कार्य के लिए जिला परियोजना संयोजक विभाग ने 1 करोड़ 94 लाख 13 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया है। वर्क अलॉट होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

लैब बनने के बाद साइंस संकाय के विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। साइंस के विद्यार्थियों की कक्षाएं भी लैब में लगाई जाएंगी। लैब के साथ-साथ तीन स्कूलाें में 5 अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाएगा। डीपीसी ज्ञान सिंह ने बताया कि गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोहली में कैमिस्ट्री व बायोलॉजी लैैब बनाई जाएंगी। वहीं बिठमड़ा गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केमिस्ट्री व बायोलॉजी लैब का निर्माण किया जाएगा। वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला गैबीपुर में 16.24 लाख की लागत से 2 कमरों का निर्माण होगा। गवर्नमेंट हाई स्कूल सैनीपुरा में 18 लाख की लागत से 2 कमरे बनेंगे। वहीं आदमपुर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9 लाख की लागत से एक क्लास रूम में बनाया जाएगा।
इन स्कूलों में बनेंगी साइंस लैब व इतना मिला बजट
स्कूल का नाम - ब्लॉक - बजट
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोहली - आदमपुर - 10.90 लाख
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोहली- आदमपुर - 9.93 लाख
गवर्नमेंट गर्ल हाई स्कूल काबरेल - आदमपुर - 9.93 लाख
गवर्नमेंट हाई स्कूल श्यामसुख - अग्रोहा - 9.93 लाख
गवर्नमेंट हाई स्कूल जगान - अग्रोहा - 9.93 लाख
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी गारन- बरवाला- 9.93 लाख
गवर्नमेंट हाई स्कूल गनन खेड़ी - हांसी वन- 9.93 लाख
गवर्नमेंट हाई स्कूल घिराय - हांसी वन- 9.93 लाख
गवर्नमेंट हाई स्कूल सीसर खरबला - हांसी टू- 9.93 लाख
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिकारपुर - हिसार वन - 9.93 लाख
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरसाना- हिसार टू- 9.93 लाख
गवर्नमेंट गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौधरीवास- हिसार टू- 9.93 लाख
गवर्नमेंट हाई स्कूल रावलवास खुर्द - हिसार टू - 9.93 लाख
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिठमड़ा- उकलाना - 10.90 लाख
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिठमड़ा- उकलाना- 9.93 लाख

जिले के सरकारी स्कूूलों में 15 साइंस लैब का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बजट जारी कर दिया है। लैब बनने से विद्यार्थियों व शिक्षकों को काफी फायदा होगा। - ज्ञान सिंह, जिला परियोजना संयोजक हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें