हिसार- डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हवाई पट्टी का निरीक्षण करते हुए
- फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की हवाई पट्टी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी व संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर हवाई पट्टी में प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। अधिकारियों ने हवाई पट्टी के निर्माण को लेकर अभी तक हुई प्रगति की रिपोर्ट उपमुख्यमंत्री को दी।
बता दें कि लगभग 7200 एकड़ में बन रहे हिसार के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के हवाई पट्टी की लंबाई 3000 मीटर है, चौड़ाई 60 मीटर है। इसके साथ-साथ टैक्सी के लिए मार्ग भी बनाया गया है, जिसकी लंबाई हवाई पट्टी के बराबर है और चौड़ाई 43 मीटर है। रनवे का काम लगभग पूरा हो गया है।