फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खुद को चिकित्सक बताकर दवा विक्रेता को ठगा

Mon, 07 Jul 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। कार में सवार एक व्यक्ति ने रविवार को खुद को चिकित्सक बताकर तीन दवा विक्रेताओं से ठगी का प्रयास किया। दो दवा विक्रेता झांसे में नहीं आए, लेकिन एक दुकान से हजारों रुपये की दवा लेकर भाग गया। दुकानदारों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों से सावधान रहने को कहा है। वीडियो में दिख रहा है कि वह व्यक्ति पहले परशु राम गेट के पास दो दवा विक्रेताओं के पास गया। एक दवा विक्रेता प्रीत सिहाग से करीब 5 हजार रुपए की दवाएं ली और कहा कि उसकी गाड़ी मेन रोड पर खड़ी है। वह अभी पैसे लेकर आता है। सिहाग उसके साथ अपने कर्मचारी को भेजने लगे तो उसने कहा कि वह खुद ही पैसे लेकर आ जाएगा। प्रीत सिहाग नहीं माने तो वह दवाएं दुकान में ही रखकर चला गया। इसके बाद इसी रोड पर दो और दवा विक्रेताओं को ठगने का प्रयास किया। एक दवा विक्रेता को उसने खुद को चिकित्सक बताया। वहां से दवाएं लेकर कहा कि वह अस्पताल पहुंचकर पैसे भिजवा देगा। इस दवा विक्रेता को बाद में ठगी का पता चला। बताया जा रहा है कि इसी व्यक्ति ने एक और जगह नाटकीय तरीके से दो रसोई गैस सिलिंडर ले लिए और कार की डिक्की में रखकर भाग गया। देर शाम तक इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें