फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पार्किंग की मार्किंग के बाद भी फैली अव्यवस्था

विज्ञापन
राजगुरू मार्केट में बिना सफेद पट्टी की सड़कों पर खड़े वाहन। 
विज्ञापन
हिसार। शहर में पार्किंग की मार्किंग करने के बाद भी अव्यवस्था फैली हुई है। सख्ती न होने के कारण वाहन चालक पार्किंग में बेतरतीब ढंग से अपने वाहन खड़ा कर रहे हैं। यही नहीं वाहन चालक बेखौफ होकर नो पार्किंग एरिया में भी वाहन खड़ा कर रहे हैं। चूंकि अब त्योहारी सीजन शुरू हो गया है तो इस अव्यवस्था के कारण शहरवासियों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में शहर में दुपहिया व चार पहिया वाहनों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। मगर उसके हिसाब से पार्किंग व्यवस्था नहीं की गई। इस कारण से शहर में कई जगहों पर जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ता है। त्योहारी सीजन में यह समस्या और भी बढ़ जाती है। हालांकि नगर निगम व जिला प्रशासन ने इस समस्या के लिए कुछ कदम उठाए थे, लेकिन इससे भी समस्या का पूरी तरह से समाधान नहीं हो सका है।
पार्किंग की मार्किंग पर खर्च हुए करीब 90 लाख रुपये
पुलिस व जिला प्रशासन ने शहर में पार्किंग के लिए 50 जगहों का चयन किया था। इन साइट को लेकर उनका तर्क था कि अगर यहां सही ढंग से वाहन खड़े किए जाए तो करीब साढ़े 4 हजार वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इसके बाद नगर निगम की तरफ से इन जगहों पर मार्किंग का कार्य करवाया था, जिस पर करीब 90 लाख रुपये से ज्यादा का खर्चा हुआ था। हालांकि निगम अधिकारियों का कहना था कि पार्किंग की मार्किंग का कार्य पूरा होने के बाद इन पार्किंग की जगहों पर करीब 10 हजार वाहन खड़े की व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन


इन जगहों का किया था चयन
पड़ाव मोड ऑटो मार्केट, न्यू क्लॉथ मार्केट, सेक्टर 14 मार्केट गेट, सेक्टर 14 गेट नंबर टू, तलाकी गेट, धोबी घाट, सेवक सभा के पास, सिटी थाने के सामने, ग्रोवर मार्केट, तिब्बत मार्केट, कार बाजार एक, कार बाजार दो, मिराज सिनेमा, ग्रीन स्कवेयर मार्केट, रेड स्कवेयर मार्केट, बीएसएनएल, वीडियो मार्केट, गणेश मार्केट पार्किंग एक, गणेश मार्केट दो व तीन, पीएलए चौकी के पास, सेक्टर 15 पार्किंग नंबर एक, सेक्टर 15 पार्किंग नंबर दो, गोविंद पैलेस, लजीज होटल, पुरानी कचहरी कॉम्प्लेक्स, एसपी कोठी के सामने, पीएलए मार्केट, चौपाटी स्नेक्स मार्केट, टाउन पार्क, एचडीएफसी बैंक जिंदल चौक, पुष्पा कॉम्प्लेक्स, खालसा पेट्रोल पंप, सेक्टर 16 मेन मार्केट, सेक्टर 16-17 पार्किंग नंबर दो, तीन व चार, आकाश इंस्टीट्यूट, आर्य समाज मंदिर, ऑवर्स इंस्टीट्यूट, आयुष्मान अस्पताल सेक्टर 13, सेक्टर 13 मेन मार्केट, सेक्टर 13 मेन मार्केट टू, न्यू पंजाबी ढाबे के सामने सेक्टर 13, आईटीआई चौक, जिंदल चौक पार्किंग, अर्बन एस्टेट सामुदायिक केंद्र के सामने, एलआईसी ऑफिस के पास।

अव्यवस्था फैलने के कारण
- पार्किंग की मार्किंग के अनुसार वाहन खड़ा न करना।
- नियम का पालन न करने वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती न होना।
- पार्किंग की जगहों पर अतिक्रमण का होना।
- पार्किंग की मार्किंग को लेकर बनाई गई सफेद पट्टियों का धुंधला पड़ना।

निगम ने शहर के ज्यादातर एरिया में पार्किंग की मार्किंग का कार्य पूरा करवा दिया है। अगर इसके अनुसार वाहन खड़े किए जाए तो अव्यवस्था नहीं फैलेगी। इन जगहों पर व्यवस्था बनाए रखने का काम यातायात व पुलिस प्रशासन का काम है। - संदीप सिहाग, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें