फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: सर्वसहमति से चंद्रकला सबसे कम उम्र की ब्लॉक समिति सदस्य बनीं, बीए फाइनल की है छात्रा

Sat, 19 Nov 2022 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा, हिसार (हरियाणा)

सार

अग्रोहा ब्लॉक के गांव सारंगपुर की बेटी चंद्रकला बीए फाइनल ईयर की छात्रा है। चंद्रकला ने कहा कि वह पुलिस अफसर बनना चाहती है। उसका मुख्य उद्देश्य युवाओं व बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने के साथ-साथ उन्हें समाज सेवा से जोड़ना है।
विज्ञापन
अग्रोहा। खंड कार्यालय में चंद्रकला खिचड़ को निर्वाचन प्रमाण पत्र देते हुए अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में वार्ड-19 में सारंगपुर की बेटी चंद्रकला खिचड़ (21) सर्वसहमति से सबसे कम उम्र की ब्लॉक समिति सदस्य (बीडीसी) चुनी गई हैं। चंद्रकला पहली बार मतदाता बनीं और बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। गांव सारंगपुर की रहने वाली चंद्रकला के घर लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


चंद्रकला खिचड़ के परिवार में कोई भी आज तक राजनीति में नहीं रहा है। चंद्रकला ने कहा कि वह पुलिस अफसर बनना चाहती है। उसका मुख्य उद्देश्य युवाओं व बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने के साथ-साथ उन्हें समाज सेवा से जोड़ना है।

चंद्रकला के पिता रामस्वरूप खिचड़ किसान हैं। बेटी को सर्वसहमति से ब्लॉक समिति सदस्य चुनने पर उनके उसके पिता रामस्वरूप ने मतदाताओं का आभार जताया। चंद्रकला ने बताया कि वार्ड नंबर 19 में सारंगपुर, खासा महाजन, खासा ढाणी के करीब 3300 मतदाता आते हैं। खंड कार्यालय के डीडीपीओ सुभाष चंद्र, एसीपीओ कुलवीर नैन सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने चंद्रकला को बधाई दी है।
विज्ञापन


अग्रोहा खंड में 20 वार्डों में बीडीसी के लिए 88 प्रत्याशी मैदान में
अग्रोहा ब्लॉक में ब्लॉक समिति के कुल 20 वार्ड हैं। चुनाव के लिए 102 प्रत्याशियों ने आवेदन किया था। इनमें से 13 प्रत्याशियों ने अपना आवेदन वापस ले लिया था। अब 88 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड 1, 4,13 एससी वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित है, वार्ड 3 व 6 महिला एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर 2 व 14 बीसी ए पुरुष के लिए आरक्षित है। वहीं वार्ड नंबर 7, 9, 11, 16, 18, 20 सामान्य वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर 5, 8, 10, 12, 15, 17 व 19 सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें