फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: दूसरे दिन भी मानसून का रहा असर, आज भी बारिश की संभावना, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Fri, 23 Sep 2022 01:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा प्रदेश में अभी भी सामान्य से 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दो-तीन दिन तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन
रोहतक में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा में गुरुवार को भी मानसून सक्रिय रहा। इस दौरान प्रदेश में 11.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि अभी प्रदेश में सामान्य से 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दो-तीन दिन तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार पिछले 48 घंटों के दौरान कई जिलों में 60.0 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार को प्रदेश के उत्तर, पूर्वी व दक्षिणी जिलों पर मानसून का ज्यादा असर देखने को मिला। आने वाले दो तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है, क्योंकि पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। साथ ही ऊपरी वायुमंडल में जेट हवाएं नमी वाली हवाओं को पश्चिम में आगे नहीं बढ़ने दे रही हैं।

इन नमी वाली हवाओं का प्रभाव हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व पूर्वी राजस्थान पर ही देखने को मिलेगा। सम्पूर्ण इलाके में बादलों ने डेरा जमा रखा है। उधर गुरुवार को हुई बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना बना रहा। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 25.0 से 30.0 और न्यूनतम तापमान 22.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में हुई बारिश का आंकड़ा

  • अंबाला-60.8
  • करनाल-50.8
  • रोहतक-15.8
  • भिवानी-40.5
  • सिरसा-48.0
  • झज्जर-29.0
  • नूंह-28.0
  • पंचकूला-19.0
  • चंडीगढ़-51.6


नोट : बारिश के ये आंकड़े बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे तक के हैं।    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें