फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेक्टर 1-4 की इन्हांसमेंट की दोबारा गणना को लेकर सीसीएफ ने एचएसवीपी प्रशासक को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 1-4 की इन्हांसमेंट की दोबारा से गणना को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के चीफ कंट्रोलर ऑफ फाइनेंस (सीसीएफ) ने प्रशासन को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम उन्होंने प्रशासक को इन्हांसमेंट मामले में सेक्टरवासियों की सुनवाई करने और अतिरिक्त इन्हांसमेंट राशि की जांच कर उस पर अपनी टिप्पणी भेजने को कहा है ताकि वह इस मामले में आगे की कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन

सेक्टर की आरडब्ल्यूए महासचिव सलाउदीन कागदाना ने बताया कि एचएसवीपी की तरफ से सेक्टरवासियों से 90.52 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से इन्हांसमेंट राशि की डिमांड की गई थी। मगर यह राशि गलत थी, क्योंकि इस राशि की गणना करते समय गलत एरिया ले लिया गया, जिससे यह राशि बढ़ गई। इस मामले को लेकर आरडब्ल्यूए पिछले वर्ष 4 सितंबर को सीसीएफ से मिली थी। उन्होंने भी स्वीकार किया था कि इसमें कुछ एरिया ज्यादा मिला हुआ है। उस समय सीसीएफ ने बताया था कि इन्हांसमेंट को ठीक करने का अधिकार प्रशासक को ही दिया हुआ है।
अब इसी मामले में कुछ दिन पहले आरडब्ल्यूए फिर से सीसीएफ से मिली थी तो सीसीएफ ने बताया था कि इस मामले में उनकी तरफ से पिछले साल 27 दिसंबर को पत्र भेज दिया गया था कि वह इस मामले में सेक्टरवासियों की सुनवाई कर अपनी टिप्पणी करके मुख्यालय भेजें। मगर प्रशासक ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। सलाउदीन कागदान ने बताया कि सीसीएफ ने पत्र की कॉपी आरडब्ल्यूए को नहीं भेजी थी तो उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं मिली। मगर अब सीसीएफ ने दोबारा से प्रशासक को पत्र लिखा और इसकी एक कॉपी आरडब्ल्यूए को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें