फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की नीयत से मकान में घुसी महिलाएं पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। वार्ड-10 के पार्क के पास दोपहर करीब दो बजे अचानक पुलिस की तीन-चार गाड़ियां दौड़ती देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोग गाड़ियों के पीछे दौड़ने लगे कि मामला क्या है। जब वार्ड 10 के पार्क के पास पुलिस की गाड़ियां रुकी तो मामला समझ आया। लोगों की काफी भीड़ पार्क के पास मौजूद थी और करीबन 10-12 महिलाएं झुंड में बैठी हुई थी। मामला क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई चोरी से जुड़ा था। आरोप है कि इन्हीं महिलाओं ने दो रोज पहले वार्ड-9 से चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस महिलाओं को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले आई। वहीं वार्ड 9 की महिला अंजू रानी ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में अंजू रानी ने कहा कि 10 अगस्त को दोपहर करीबन एक बजे 10-12 महिला उसके घर से छत के 10 पंखे, इन्वर्टर, बैटरी, पेट्रोल वाला जनरेटर, गाड़ी का पुराना बोनट, पानी की टंकी का ढक्कन, ड्रम में पड़ी गेहूं व गेहूं के कुछ कट्टे चोरी करके ले गई। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी उसके पास है। महिला के अनुसार वीरवार को वहीं महिलाएं जिस स्थान से चोरी हुई थी उसी स्थान पर कमरे के अंदर घुसी हुई थी। जिसे पकड़ने का प्रयास किया तो वे वार्ड-10 स्थित पार्क की तरफ भाग गई। क्षेत्रवासियों की सहायता से सभी महिलाओं को काबू कर लिया गया। इस दौरान इन महिलाओं ने लोगों पर हमला कर भागने का भी प्रयास किया। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सभी महिलाओं को काबू कर पुलिस स्टेशन ले आई। थाना प्रभारी प्रह्लाद राय ने बताया कि वार्ड 9 की महिला ने शिकायत दी है। पुलिस अभी इनसे पूछताछ कर रही है। दोषी पाए जाने पर किसी भी कीमत पर इन्हें बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें