फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किसान को बनाया बंधक, हनीट्रैप में फंसा रुपये ऐंठने का प्रयास

Thu, 05 Sep 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाले किसान को सेक्टर 1-4 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक आवास में बंधक बनाकर रखा। इसके बाद हनीट्रैप में फंसाकर रुपये ऐंठने का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर किसान के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे छुड़वाया। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने सरोज और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में किसान ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले पथरी की दवा लेने के लिए शहर आया था। इस दौरान सेक्टर 1-4 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली सरोज से मुलाकात हुई। उसने कहा कि मेरे पास कई लड़कियां हैं। शादी करनी है तो बता देना। बीस दिन पहले उसका फोन आया और उसे अपने घर बुलाया, लेकिन लड़की पसंद नहीं आई। मंगलवार दोपहर को दोबारा उसे बुलाया और एक लड़की दिखाई।
इसे बाद महिला व अन्य ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद दो युवक आए और बोले सीआईए स्टाफ से हैं, आपने युवती के साथ गलत काम किया है। केस से बचाना चाहते हो तो तीन लाख रुपये देने होंगे। आरोपियों ने रुपये के लिए कई बाद परिजनों के पास फोन किए तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। बाद में परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें