फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पशुपालक ने पहले निगम की गाड़ी में मारी टक्कर फिर पुलिसकर्मी को जड़ दिया थप्पड़

विज्ञापन
 पुलिस कर्मचारी के साथ हाथापाई करते पशुपालक।
विज्ञापन
हिसार। शहर के न्यू मॉडल टाउन में खुले में घूम रही गाय को पकड़ने पर पशुपालकों ने निगम की टीम व पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। यही नहीं एक पशुपालक ने निगम की गाड़ी को टक्कर मारी और फिर पुलिसकर्मी को थप्पड़ भी जड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में एक पशुपालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं निगम प्रशासन ने पिता-पुत्र सहित चार-पांच अन्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एएसआई राहुल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम सोमवार सुबह मॉडल टाउन एरिया से बेसहारा पशु पकड़ रही थी। 6-7 पशु पकड़ने के बाद टीम न्यू मॉडल टाउन के एफ ब्लॉक में पहुंची। यहां टीम ने खुले में घूम रही एक गाय को पकड़ लिया। इस पर एक पशुपालक टीम के पास आया और गाय को छुड़वाने की कोशिश करने लगा। इस पर टीम ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच कार में सवार होकर चार-पांच युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने आते ही सीधी निगम की गाड़ी में टक्कर मारी। इसके बाद उन्होंने निगम की टीम व पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। वहीं बीच-बचाव के दौरान एक युवक ने एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। मामला बढ़ता देख निगम की टीम ने पुलिस कंट्रोल व डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अमनदीप नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया।

टक्कर से 5 फुट पीछे सरक गई निगम की गाड़ी

पशुपालकों ने दो बार निगम की गाड़ी को अपनी गाड़ी से टक्कर मारी। पहली टक्कर इतनी तेज थी कि निगम की गाड़ी करीब 5 फुट तक पीछे चली गई। एक टक्कर मारने के बाद पशुपालक ने दोबारा से निगम की गाड़ी को टक्कर मारी। इस घटना में निगम की गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


वार्ड के पार्षद पहुंचे पशुपालक की सिफारिश करने

इस मामले की सूचना मिलते ही पार्षद कैप्टन नरेंद्र शर्मा व जगमोहन मित्तल पहले सिविल लाइन थाने में पहुंचे। यहां से उन्हें नगर निगम भेज दिया गया। यहां दोनों पार्षद पशुपालकाें की सिफारिश लेकर एएमसी प्रदीप हुड्डा से मिले। इस पर एएमसी ने एएसआई राहुल को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। एएसआई ने उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया।

सेक्टर 14 पार्ट टू से पकड़ीं भैंस, पार्षद पहुंचने छुड़वाने
उधर, निगम की टीम ने शहर के सेक्टर 14 पार्ट टू से खुले में घूम रहीं 3 भैंसों को पकड़ लिया। इन भैंसों का मालिक रोजाना इन्हें सेक्टर के पार्कों में चरने के लिए खुल में छोड़ देता था। इस कारण से सेक्टरवासी भी काफी परेशान थे। इसे लेकर अमर उजाला ने खबर भी प्रकाशित की थी। उधर वार्ड के पार्षद निगम कार्यालय पहुंचे और पशुपालक की भैंसाें को छोड़ने की सिफारिश की। बता दें कि अगर निगम की टीम किसी पशु को पकड़ लेती है और फिर उस पशु का मालिक उसे छुड़वाना चाहता है तो उसे निगम को 11 हजार रुपये प्रति पशु के हिसाब से निगम को भुगतान करना पड़ता है।


कब-कब हुईं निगम की टीम पर हो चुके हमले

- 15 फरवरी 2023 को महाबीर कॉलोनी पशु पकड़ने वाली टीम को धमकी दी, एक कर्मचारी पर हमलाकर उसे घायल किया।
- 27 सितंबर 2022 को कैमरी रोड स्थित महेश नगर में दो पशुपालक निगम कर्मचारियों पर ईंटें बरसाकर गायों को छुड़वा ले गए।

- 9 सितंबर 2021 को सैनियान मोहल्ला में पशुपालक पुलिस कर्मचारी को दबोचकर 30 गायों को छुड़वा ले गए।

- 23 जून 2021 को सेक्टर-14 में पशुपालकों ने झगड़ा कर टीम के कब्जे से पशु छुड़वाए।

मुझे पहले मामले का पता नहीं था। निगम में पहुंचने का बाद स्थिति साफ हुई। इस मामले में जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। - जगमोहन मित्तल, पार्षद, वार्ड 12
विज्ञापन


वर्जन पुलिस और निगम प्रशासन का
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें