फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर विधानसभा: उपचुनाव में चल रहा जाति कार्ड, अनुसूचित विरोधी बताकर एक-दूसरे पर कर रहे सियासी प्रहार

Wed, 26 Oct 2022 02:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

चुनाव में ये मतदाता निर्णायक साबित होंगे। इस कारण दोनों ही दल खुद को अनुसूचित हितैषी और दूसरे को विरोधी साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में अब जाति कार्ड चलाया रहा है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई को अनुसूचित विरोधी साबित करने  का प्रयास किया तो भाजपा द्वारा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अनुसूचित विरोधी बताने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


आदमपुर के दंगल में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश (जेपी) के लिए वोट मांग रहे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने जनसभाओं में कहा कि अनुसूचित वर्ग के सामान्य परिवार के शख्स को अध्यक्ष बनने पर कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी छोड़ी है। यह कुलदीप की मानसिकता को अनुसूचित विरोधी करार देती है। 

दूसरी ओर अब भाजपा ने कांग्रेस के इसी हथियार से उन पर प्रहार शुरू कर दिया है। अब भव्य बिश्नोई अपनी जनसभाओं में अशोक तंवर के कांग्रेस छोड़ने, सैलजा को अध्यक्ष पद से हटवाने के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बता दें कि आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित वर्ग के करीब 35 हजार मतदाता हैं।
विज्ञापन


चुनाव में ये मतदाता निर्णायक साबित होंगे। इस कारण दोनों ही दल खुद को अनुसूचित हितैषी और दूसरे को विरोधी साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। एक-दूसरे के पुराने वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी किए जा रहे हैं। 

पंजाब से सीएम आज पहुंचेंगे 
पंजाब के सीएम भगवंत मान 26 अक्तूबर को आदमपुर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सतेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार करेंगे। पीरांवाली, ढंढूर व चिकनवास में रोड शो निकालेंगे। पंजाबी समाज के लोगों की संख्या अधिक होने के कारण इन गांवों को चुना गया है। 31 अक्तूबर को अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और 30 अक्तूबर को दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के कार्यक्रम संभावित हैं।

भाजपा की ओर से बिजली मंत्री उतरेंगे प्रचार में 
बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह बुधवार को आदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के लिए प्रचार करेंगे। अभी तक कोई निर्दलीय विधायक भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए नहीं आया है। गठबंधन के सहयोगियों ने भी अभी दूरी बनाई हुई है। सीएम का आदमपुर उपचुनाव में प्रचार के लिए अभी समय तय नहीं है। हालांकि 29 अक्तूबर को सीएम आदमपुर के युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें