फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर हजारों रूपये की नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
गले से पैसे चोरी हुए दिखाता दुकानदार। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। सोमवार अल सुबह सैनिक पब्लिक स्कूल के नजदीक एक दुकान के शटर का ताला तोड़कर कंप्यूटराइज्ड कंडा व गल्ले में रखी 7 हजार रुपये की नकदी चुरा ली गई। रेहड़ी मालिक रवि सैनी हिसार चुंगी पर फल व सब्जी की रेहड़ी लगाता है। सैनिक पब्लिक स्कूल के नजदीक रवि सैनी ने सामान रखने के लिए किराए पर दुकान ले रखी है। रोजाना काम करके वह रेहड़ी को दुकान में खड़ी कर देता है। गत दिवस वह शाम को वह दुकान में रेहड़ी खड़ी कर घर और सुबह आकर जब देखा तो सामान गायब मिला। चोर एक ताला भी साथ लाया था। चोरी करने के बाद चोर ने दुकान पर नया ताला लगा दिया। चोरी करते समय की वारदात सामने के मकान मालिक ने अपने फोन में वीडियो बना ली। जिसके बाद इसकी सारी जानकारी रवि सैनी को दी। रवि सैनी ने आकर सारी जानकारी 112 पर कॉल कर पुलिस प्रशासन को दी। 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें