फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी में घुसकर हमला करने वालों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। मित्तल मार्केट स्थित श्रीराम दूध डेयरी के संचालकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गांव सदलपुर निवासी प्रमोद व उनके पड़ोसी अंकित मित्तल मार्केट में श्रीराम दूध डेयरी के नाम से पिछले पांच साल से डेयरी चलाते हैं। बीते 4 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे प्रमोद व अंकित पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। प्रमोद व अंकित से मिलने पहुंचे रिश्तेदार भगवान दास ने शोर मचाया तो हमला करने के आरोपी दिलावर, विजय व दीपक उर्फ टोनी वहां से भाग निकले। घायल प्रमोद व अंकित को भगवानदास ने आदमपुर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। इस मामले में पुलिस ने भगवानदास के बयान के आधार पर आरोपी दिलावर, विजय व दीपक उर्फ टोनी को नामजद करते हुए उनके खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास, धमकी देने आदि से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें