फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घर में घुसकर बंदूक का बट मारने पर तीन पर केस दर्ज

Mon, 16 Dec 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर स्थित सरस्वती विहार स्थित घर में घुसकर संदीप से मारपीट और बंदूक का बट मारने के मामले में पुलिस ने भालसिंह, उसके बेटे कुलदीप और एक अन्य संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है। संदीप कुमार ने बताया कि वह निजी काम करता है। गंगवा गांव के रहने वाले महाबीर से मकान खरीदा था। मकान में चांदीराम किराये पर डेयरी चलाता है। एक दिसंबर को गंगवा गांव के भाल सिंह मकान को लेकर विवाद करने लगा। शनिवार को बच्चे घर से बाहर गए थे। वह रात करीब साढ़े नौ बजे मंगाली के मुकेश और राजेंद्र के साथ घर पर बैठा था। इस दौरान दो गाड़ियों में भाल सिंह, कुलदीप, संदीप व 10 से 12 लोग आए और मारपीट की। इसके बाद बंदूक का बट मारकर जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें