हिसार। भगत सिंह मार्केट में तीन युवकों पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने 6 नामजद समेत 19 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में डोगरान मोहल्ले के विकुल ने बताया था कि भगत सिंह मार्केट में जनरल स्टोर कर रखा है। 5 मई को मामा विरेन्द्र कुमार स्कूटी लेकर जिन्दल चौक पर जा रहे थे। सब्जी मण्डी पुल के नजदीक यश व दो अन्य ने अपनी बाइक से स्कूटी के सामने से दो बार कट मारा और भाग गए। बाद में यश व 8-9 अन्य व्यक्ति मामा के घर के आगे आए और ईंटें बरसाने लगे। जिससे मामा को चोट लगी व मोटरसाइकिल टूट गया। मामा ने उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी।
शिकायतकर्ता ने कहा कि इस बारे में भाई प्रथम व सुजल को समझाने के लिए मार्केट में गए। लेकिन उसने उनको गालियां दी और आपस में हाथापाई हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को थप्पड़-मुक्के मारे। बाद में वह दुकान पर आ गए। उसी समय पीछे-पीछे नन्ना व उसका दोस्त राजीव, मुकेश, यश, राहुल, जतिन और 12-13 अन्य बाइक पर आए। उन्होंने तेज धारदार हथियारों व डंडों से तीनों पर हमला कर दिया। एचटीएम थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ दूसरे गुट के तीन युवक भी नागरिक अस्पताल में एमएलआर कटवाने पहुंचे थे।