फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 21 लाख लेकर भी वीजा नहीं लगवाने से आहत युवक की आत्महत्या मामले में चार पर केस

Sun, 20 Oct 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर 21 लाख रुपये ठगने से आहत कैथल जिले के एक युवक के आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक साल बाद चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है । विजा नहीं लगने से तनाव में आए युवक ने 16 सितंबर 2023 को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। हांसी की इकोनॉमिक सेल ने मामले की जांचकर नारनौंद थाना पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन

नारनौंद थाना पुलिस को दिए बयान में राजीव ने बताया कि वह कैथल जिले के मटौर गांव का रहने वाला है। उसके छोटे भाई अमन की मुलाकात भैणी अमीरपुर निवासी साहिल से हुई। साहिल ने बताया कि उसकी बुआ पानीपत जिले के मतलोड़ा निवासी निर्मला देवी का बेटा अमीन दुबई में रहता है और युवाओं को विदेश भेजने का कार्य करता है। वह उसे भी विदेश भेज देगा। अमन मतलौड़ा निवासी दिलबाग व उसकी पत्नी निर्मला देवी, भैणी अमीरपुर निवासी साहिल व उसके पिता सुरेश की बातों में आ गया। आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर अलग-अलग दिन में साहिल से 21 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए, लेकिन उसके बाद भी वीजा नहीं आया। इससे अमन मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और 16 सितंबर 2023 को जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार के दौरान 17 सितंबर 2023 को उसकी मृत्यु हो गई थी।
-

शादी के नाम पर 2 लाख रुपये और जेवरात ठगे, 7 लोगों पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बास। शादी के नाम पर एक युवक से दो लाख रुपए व जेवरात ठगने के आरोप में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है पुलिस को दी रिपोर्ट में संदीप ने बताया कि उसकी बहन प्रमिला सेक्टर 1-4 में रहती है। उसके पड़ोस में सचिन नामक युवक किराये पर रहता था। उसकी पहचान भानजे साहिल के साथ हो गई। सचिन ने कहा कि वह रिश्ते भी करवाता है। साहिल ने खुद के रिश्ते के लिए उससे बात की। अप्रैल 2024 में सचिन ने सुनीता नाम की लड़की की फोटो साहिल के पास भेजी। कहा कि यह उसकी बहन और तलाकशुदा है। इसके बाद दोनों पक्षों की मुलाकात करवाकर शादी करवा दी। विदाई से पहले सचिन ने कहा, उसे कुछ पैसे, सोने की अंगूठी देनी पड़ेगी। सुनीता ने भी कहा जब तक 2 लाख रुपये व सोने के आभूषण नहीं देंगे वह साथ नहीं जाएगी। इस तरह साहिल से दो लाख रुपये व आभूषण ले लिए। बाद में भी और रुपये देने का दबाव बनाते रहे। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर सचिन, सुनीता, सुनीता के भाई अमित व दिनेश, पिता महावीर, मां होशियारी और बहन मधु के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें