फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण सड़क दुर्घटना: कार सवार चार दोस्तों की मौत, गोगामेड़ी में पूजा अर्चना कर घूमने निकले थे पांच दोस्त

Mon, 21 Aug 2023 12:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

कार सवार पांचों दोस्त गोगामेड़ी में पूजा अर्चना कर घूमने निकले थे। शनिवार रात 11 बजे राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के परलीका गांव के पास अनियंत्रित कार दो वाहनों से टकरा गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल है। चारों युवक हिसार के 12 क्वार्टर एरिया के रहने वाले थे।
विज्ञापन
अनिल। सुरेंद्र। कृष्ण। राजेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित धार्मिक स्थल गोगामेड़ी में पूजा-अर्चना कर घूमने निकले पांच दोस्तों की ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर शनिवार रात 11 बजे परलीका गांव के पास दो वाहनों से टकरा गई। इस भीषण हादसे में ऑल्टो कार सवार चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक अनिल फोटोग्राफर था। उसका चचेरा भाई सुरेंद्र आईसीआईसीआई बैंक में काम करता था। कृष्ण गैस एजेंसी और राजेश आरओ प्लांट चलाता था। इनका दोस्त सचिन दवा कंपनी में काम करता है। पांचों दोस्त शनिवार शाम एक दोस्त की ऑल्टो कार से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित गोगामेड़ी में पूजा अर्चना करने के लिए गए थे।

रात को पूजा करने के बाद पांचों दोस्त घूमने के लिए निकल गए, जब नोहर मार्ग पर पहुंचे तो करीब 11 बजे गांव परलीका गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से कार की टक्कर हो गई। इसके बाद अनियंत्रित ऑल्टो कार सामने से आ रही दूसरी पिकअप से जा टकराई।
विज्ञापन


इस हादसे में कार सवार पांच दोस्तों में से चार हिसार के 12 क्वार्टर एरिया निवासी कृष्ण (22), राजेश (25), अनिल (26) और सुरेंद्र (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सचिन हिसार में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

चारों का पोस्टमार्टम कराया
हादसे की सूचना मिलने पर गोगामेड़ी थाना पुलिस ने चारों शवों का रविवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। रविवार, दोपहर बाद शवों को 12 क्वार्टर एरिया लाया गया और उनका अंतिम संस्कार किया गया। गोगामेड़ी थाना प्रभारी राधेश्याम थालोड ने बताया कि घायल सचिन की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें