फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार पिता पुत्र पर लाठी-डंडों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। बजरिया चौक के समीप कुछ युवकों ने कार सवार पिता-पुत्र पर लाठी डंडों के साथ हमला किया। इस हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए। वहीं, गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। सैलून संचालक युवक अपने पिता के साथ कार से बाजार से गुजर रहा था। जैसे ही वे बजरिया चौक के समीप पहुंचे, तो वहां दो बाइक सवार होकर चार युवक आए। युवकों के हाथ में लाठी-डंडे व लोहे की रॉड थी। आते ही युवकों ने उनकी कार पर हमला कर दिया, जिससे कार के शीशे टूट गए। सैलून संचालक अपनी कार के साथ पुलिस चौकी में पहुंचे और पुलिस को मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन

दोनों गुटों में पहले धोला कुआं और फिर बाजार में दोबारा झगड़ा हुआ। मामले में छानबीन कर रहे हैं। घायलों के बयान दर्ज कार्रवाई करेंगे।
- कुलबीर सिंह, इंचार्ज, किला बाजार पुलिस चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें