फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कार सवार 60 किलो डोडापोस्त समेत काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। पुलिस की एबीवीटी टीम ने कार सवार विजयपाल निवासी खाजूवाला जिला बीकानेर को 60 किलो डोडापोस्त समेत काबू किया है। टीम प्रभारी उप निरीक्षक धर्मवीर ने बताया कि टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर शनिवार को चौधरीवास-गावड़ रोड पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान गावड़ की ओर से आ रही संदिग्ध क्रेटा कार को रुकवाया गया। बाद में पुलिस उप अधीक्षक कमलजीत की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली गई। तब डिक्की चेक करने पर प्लास्टिक के कट्टे में 60 किलो डोडापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने डोडापोस्त व वाहन को जब्त कर लिया है। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में विजयपाल के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिर तार किया है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें