फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बेसहारा पशु से टकराकर पलटी कार, चालक की मौत, साथी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हांसी में देर रात बेसहारा पशु से टकराने से कार पलट गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जींद के अथवाला गांव के दो युवक सिवानी अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे। हांसी-हिसार कैंची बाईपास पर उनकी कार के आगे अचानक बेसहारा पशु आ गया। इससे टकराने से कार पलट गई। हादसे में चालक 28 वर्षीय दिनेश की सिर में गुम चोट लगने से मौत हो गई। जबकि, राहुल को हल्की चोटें आईं। राहुल ने ही इस घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। घटना सोमवार रात एक 1 बजे की बताई जा रही है। दिनेश अविवाहित था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें