फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: धरना दे रहे विद्यार्थियों को बुलाया, 10% फीस बढ़ोतरी करने का ही भरोसा दिया

विज्ञापन
एचएयु में वीसी आफिस के बाहर छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 150 प्रतिशत तक फीस बढ़ोतरी और पीएचडी में स्कॉलरशिप घटाने के विरोध में बुधवार को तीसरे दिन भी नारेबाजी कर विरोध जताया। कुलपति कार्यालय के बाहर धरना देकर फीस कम करने की मांग की। बुधवार को डीन पीजी व वीएस के ओएसडी के विद्यार्थियों को बातचीत के लिए बुलाया। जिसमें अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि फीस को पहले की तरह दस प्रतिशत ही बढ़ाया जाएगा। पीएचडी की स्कॉलरशिप भी बहाल की जाएगी
विज्ञापन

एचएयू में धरने पर बैठे विद्यार्थी विकास ने बताया कि एचएयू ने प्रोस्पेक्टस में स्नातक डिग्री की फीस में 65 प्रतिशत से लेकर 153 प्रतिशत फीस की बढ़ोतरी कर दी है। जिसे वापस लिया जाए। पीएचडी के छात्रों का वजीफा 10 हजार से घटाकर 4 हजार रुपये किया है। इसे पहले की तरह 10 हजार रुपये किया जाए। एमएससी के बच्चों का वजीफा को 6 हजार से घटाकर 2 हजार रुपये कर दिया है। इसे पहले की तरह 6 हजार रुपये किया जाए। विद्यार्थियों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन फीस बढ़ोतरी के मामले में पंजाब विश्वविद्यालय का उदाहरण दे रहा है, जबकि वहां फीस बढ़ाने के बजाय घटाई गई है। विद्यार्थियों ने कहा जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें