फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कुलेरी से आया फोन, खेत में बड़े-बड़े पांव के निशान, जांच में कुत्ते के मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार और आसपास के गांवों में तेंदुए की दहशत लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं। तेंदुए के होने की आशंका के चलते सोमवार को वन्य प्राणी विभाग की टीम ने कुलेरी, नंगथला में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कहीं तेंदुआ होने के संकेत नहीं मिले। सोमवार दोपहर 2 बजे वन्य प्राणी विभाग के पास कुलरी से फोन आया कि खेत में बड़े-बड़े पांव के निशान दिखाई दे रहे हैं। इस पर जब टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो कुत्ते के पैरों के निशान मिले।
विज्ञापन

वहीं, टीम पिछले एक सप्ताह से ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन कही भी तेंदुआ होने के सबूत नहीं मिले हैं। अभी टीम की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। विभाग के पास जितनी भी शिकायतें आई हैं, सभी झूठी पाई गई हैं। उप वन्य जीव निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया पिछले कई दिनों से लोग झूठी अफवाह फैला रहे हैं। इससे लोगों में भय का माहौल बन गया है। ऐसे में झूठी शिकायत देने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की जाएगी। टीम के साथ पीसीआर भी गश्त कर रही है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं हैं। हिसार की वन्य प्राणी विभाग की टीम में चार से पांच कर्मचारी हैं, जो सूचना पर जल्द से जल्द जांच के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें