फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अंतरराष्ट्रीय पहलवान अभिषेक पर चलाईं गोलियां, हथेली और बाजू में लगी

Tue, 05 Mar 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव बधावड के पास रिफाइनरी के नजदीक सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे खरक पूनिया के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अभिषेक पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। वारदात के दौरान अभिषेक की हथेली और बाजू में गोली लगी। उसे बरवाला के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे देर रात हिसार रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर बरवाला थाना प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार खरक पूनिया गांव निवासी सरपंच प्रतिनिधि के भाई का बेटा अभिषेक कुश्ती का अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है जो पिछले दिनों रोमानिया में खेल कर आया था। 2 दिन बाद घर में लड़की की शादी है। अभिषेक सोमवार को बरवाला में लहंगे का साइज बदलवाने के लिए गया था। लौटते समय करीब साढ़े 10 बजे रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उस पर फायर कर दिए।
2 महीने पहले मिली थी धमकी, खेल के ट्रायल मत लेना
बताया जाता है कि पहलवान अभिषेक को 2 महीने पहले फोन पर धमकी मिली थी कि कुश्ती के खेल में ट्रायल मत लेना। सूत्रों का कहना है कि रोहतक में अभिषेक प्रैक्टिस करता है वहीं पर इसका झगड़ा हुआ है। इसी के चलते अज्ञात बदमाशों ने उसे पर गोलियां चलाईं। वारदात में घायल अभिषेक को देर रात हिसार रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें