फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तालाबों के सुंदरीकरण को लेकर तालाब प्राधिकरण व दिव्य नगर योजना के तहत मिला बजट

विज्ञापन
आजाद नगर में बने तालाब के किनारे पड़ा मलबा।
विज्ञापन
हिसार। शहर के 4 तालाबों के सुंदरीकरण को लेकर हरियाणा तालाब एवं दूषित पानी प्रबंधन प्राधिकरण व दिव्य नगर योजना के तहत नगर निगम को बजट मिला है। इस बजट से सातरोड के तीन व आजाद नगर के एक तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा। आचार संहिता हटने के बाद निगम की तरफ से इस कार्य का टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार की अमृत सरोवर मिशन के तहत जिले भर में तालाबों का पुनरुद्धार करवाया जाना प्रस्तावित है। इसी के तहत शहर के चार तालाबों का चयन किया गया था, जिनमें सातरोड के तीन आजाद नगर का एक तालाब शामिल है। इसे लेकर निगम ने सलाहकार एजेंसी से ड्राइंग तैयार करवाई थी। इस ड्राइंग को हरियाणा तालाब एवं दूषित पानी प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है।
करीब 20 करोड़ रुपये से करवाया जाना है सुंदरीकरण
इन 4 तालाबों के सुंदरीकरण पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें से करीब 9.50 करोड़ रुपये हरियाणा तालाब एवं दूषित पानी प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से दिया जाना है। प्राधिकरण की तरफ से यह राशि किस्तों में दी जाएगी। फिलहाल प्राधिकरण निगम को 10 प्रतिशत की पहली किस्त दे चुका है। प्राधिकरण की तरफ से मंजूर की गई राशि की आधी के बराबर राशि दिव्य नगर योजना के तहत निगम को मिलेगी। यह राशि भी निगम को मिल गई है। अब बाकी बची हुई राशि निगम अपने बजट में से खर्च करेगा। हालांकि इससे पहले इस पर निगमायुक्त व यूएलबी मुख्यालय से अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन

कार्य शुरू होने से पहले हटवाने होंगे कब्जे
इन चारों तालाबों की जमीन पर काफी संख्या में कब्जे हो रखे हैं। सुंदरीकरण का कार्य शुरू होने से पहले इन कब्जों को हटवाया जाएगा। इसे लेकर कब्जाधारियों को नोटिस भी थमाए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो ये कार्य भी आचार संहिता हटने के बाद ही किया जाएगा।
पुनरुद्धार के तहत करवाए जाएंगे ये कार्य

तालाबों के पुनरुद्धार के कार्य के तहत उनमें जमा गंदे पानी को निकलवाकर साफ पानी भरा जाएगा। इसके अलावा चारों तरफ चहारदीवारी का निर्माण करवाया जाएगा। तालाब के चारों तरफ पगडंडी भी बनाई जाएगी, ताकि शहरवासी वहां सुबह-शाम सैर कर सकें। तालाब के आसपास हरियाली भी विकसित की जाएगी। साथ ही तालाब के आसपास रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें