फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बीएसएफ जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव सरसौद के 26 वर्षीय राहुल की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। राहुल बीएसएफ की 55वीं बटालियन में नौकरी करता था। उसकी पोस्टिंग मेघालय के शिलोंग में थी। वह बहबलपुर से पैदल सरसौद अपने घर लौट रहा था। राहुल विवाहित था व उसका एक बच्चा है। पुलिस ने मृतक राहुल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने राहुल के पिता ऋषि लाल के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। ब्यान में ऋषिपाल ने कहा है कि 11 सितंबर को उसका बेटा राहुल एक माह की छुट्टी लेकर घर आया था। बुधवार शाम को वह छुट्टी काटकर घर से अपनी ड्यूटी पर गया था। बाद में उसने राहुल से बातचीत की तो उसने बताया कि वह रास्ते में है। वीरवार को राहुल का किसी और व्यक्ति के फोन से राहुल की पत्नी के फोन पर फोन आया कि उसका मोबाइल फोन गुम हो गया। टिकट भी मोबाइल फोन के अंदर ही थी। ऐसे में राहुल वापिस घर के लिए चल पड़ा। मृतक के पिता ने कहा है कि राहुल पैदल ही घर के लिए चल पड़ा। जब वह बाडो पट्टी नहर पुल के पास पहुंचा तो लापरवाही से वाहन चला रहे चालक ने राहुल को टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में घायल हुए राहुल की मौत हो गई। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें