हरियाणा के हिसार में सेक्टर 9-11 में निवासी आयुर्वेदिक चिकित्सक असीम कुमार का शव मंगलवार सुबह जिंदल ओवरब्रिज के नीचे ग्रीन पार्क में पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। वे चार दिन से लापता थे। पता चलने पर परिजन और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस को दिए बयान में हांसी निवासी शामल कुुमार ने बताया कि 18 साल पहले बहन अनीमा विश्वास की शादी सेक्टर 9-11 निवासी डॉ. असीम कुमार के साथ की थी। वे आयुर्वेदाचार्य (बीएचएमएस) थे और उन्होंने डाबड़ा चौक के पास चावला अस्पताल के नजदीक क्लीनिक किया हुआ था। हर रोज की तरफ 12 नवंबर को वे क्लीनिक पर गए थे।
करीब 12 बजे उन्होंने बताया कि वे बैंक जाकर आ रहे है। इसके बाद गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई गई। चार दिन बाद मंगलवार सुबह जिंदल ओवरब्रिज के नीचे बने ग्रीन पार्क में पेड़ पर डॉ. असीम कुमार कर शव लटकता मिला। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से शव की पहचान हो की।
परिजनों ने बताया कि डॉ. असीम कुमार पर काफी कर्ज था, जिस कारण वह मानसिक परेशान रहता था। पहले दो बार भी उन्होंने गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। एचसी सुनील कुुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।