फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाजपा के सतवंत सिंह बने उकलाना नगर पालिका के वाइस चेयरमैन

विज्ञापन
सतवंत सिंह
विज्ञापन
उकलाना मंडी। बरवाला के एसडीएम कार्यालय के सभागार में सोमवार को हुई मतों की गिनती के बाद सतवंत सिंह को उकलाना नगर पालिका का वाइस चेयरमैन घोषित किया गया। भाजपा के सतवंत सिंह को 10 और जजपा के हरीश गर्ग को तीन मत प्राप्त हुए। जिसके बाद भाजपा के सतवंत सिंह को 7 मत से विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि सोमवार को उपमंडल अधिकारी बरवाला के सभागार में मत पेटियां मंगाई। बरवाला एसडीएम अजय सिंह व उकलाना नगर पालिका की ओर से सचिव संदीप, 9 पार्षद की उपस्थिति में मत पेटी खोली गई। जिसमें गिनती के हिसाब से सतवंत सिंह को नगर पालिका उकलाना का वाइस चेयरमैन घोषित किया गया।
बता दें कि वर्ष 2023 में नगर पार्षद तात्कालिक उपप्रधान हरीश गर्ग के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। अविश्वास प्रस्ताव के जरिए उन्हें उपाध्यक्ष पद से हटा दिया था। इसके बाद 12 जुलाई 2023 को नगर पालिका उपाध्यक्ष के लिए मतदान हुआ था। इस मामले को लेकर एक पक्ष हाईकोर्ट कोर्ट में चला गया। अदालत ने मतों की गिनती पर रोक लगा दी थी। मतपेटी को सुरक्षित रखने के आदेश दिए थे। इस वर्ष 24 मई को हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि इन मतों की गिनती कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाए। अदालत के आदेश अनुसार अधिकारियों की उपस्थिति में पूरी हुई। सतवंत सिंह के वाइस चेयरमैन बनने के बाद भाजपा नेता श्रीनिवास गोयल से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें