फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जेजेपी विधायक के घर पर मुख्यमंत्री के लंच का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Mon, 04 Sep 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम में 8 सितंबर को नारनौंद के जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम के आवास पर लंच कार्यक्रम रखा गया है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेजेपी विधायक के घर लंच को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए रोष प्रकट किया है और उन्होंने लंच व चाय का कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ता के घर पर रखना का आग्रह किया है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता अमित यादव, सेवा सिंह सेन, संदीप सेन, सुरेंद्र गौतम, ईश्वर सिंह, संदीप गौतम इत्यादि ने कहा कि वह मुख्यमंत्री का नारनौंद में पहुंचने पर स्वागत करते हैं, लेकिन नारनौंद से जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को हराया था और भाजपा के खिलाफ वोट मांगकर विधायक बने थे। विधायक ने चार साल में नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के अंदर विकास का कोई कार्य नहीं किया। किसी भी गांव में विकास की एक ईंट तक नहीं लगी। क्षेत्र में सड़कों की हालत बहुत ही खस्ता है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सड़कों की मरम्मत की जा रही है, लेकिन चार साल तक इन सड़कों की तरफ विधायक ने नहीं देखा। बड़े दुख की बात है कि मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम के दिन विधायक के घर पर लंच करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें