फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हिसार लोकसभा क्षेत्र पर भाजपा-जजपा गठबंधन का कब्जा, आदमपुर सीट भी कांग्रेस के हाथ से गई

Tue, 08 Nov 2022 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने आदमपुर विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई की जीत पर उन्हें बधाई दी है। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा है कि यह जीत केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की जीत है।
विज्ञापन
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के साथ ही पूरे लोकसभा क्षेत्र पर भाजपा-जजपा गठबंधन का कब्जा हो गया है। इससे पहले एकमात्र आदमपुर सीट कांग्रेस के पास थी, जो कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने के बाद खाली हो गई थी। मगर, अब यहां से भी भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई जीत गए हैं और इस सीट पर भी गठबंधन का कब्जा हो गया है।
विज्ञापन


बता दें कि हिसार लोकसभा क्षेत्र में नौ विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें हिसार, हांसी, बरवाला, नलवा, आदमपुर, उकलाना, नारनौंद, बवानीखेड़ा व उचाना कलां सीट आती है। इनमें से बवानीखेड़ा भिवानी व उचाना कलां जींद जिले में है।

वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव में यह थी स्थिति
वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में 4 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी व 4 सीटों पर जजपा प्रत्याशी जीते थे। सिर्फ आदमपुर सीट ही कांग्रेस के खाते में आई थी। मगर, भव्य बिश्नोई की जीत के बाद वह भी भाजपा के खाते में आ गई है।
विज्ञापन


निकाय मंत्री ने भव्य बिश्नोई को दी बधाई
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने आदमपुर विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई की जीत पर उन्हें बधाई दी है। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा है कि यह जीत केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की जीत है। पार्टी जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र ने इसे पार्टी की नीतियों की जीत व कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया है।

कांग्रेस पार्टी पर हमले की निंदा
कांग्रेस नेता वजीर सिंह पूनिया ने आदमपुर उपचुनाव की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश पर किए गए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हमला करने वालों पर केस दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें