फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा 11 साल से सत्ता में, इनेलो-जजपा कांग्रेस से कर रहे सवाल: जस्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि प्रदेश में पिछले 11 सालों से भाजपा की सरकार है, लेकिन इनेलो-जजपा वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा या दीपेंद्र हुड्डा से सवाल पूछ रहे हैं। रविवार को पत्रकारों से बातचीत उन्होंने कहा कि इनेलो और जजपा का मकसद सिर्फ हुड्डा परिवार को निशाना बनाना है। विधायक ने कहा जो लोग परिवारवाद की बात करते हैं, उसी परिवार से चौधरी देवीलाल के बेटे ओमप्रकाश चौटाला और उनके पुत्र अभय व अजय चौटाला राजनीति में हैं। अब उनके चारों बेटे भी राजनीति में सक्रिय हैं तो फिर दूसरों के बेटों की राजनीति पर आपत्ति क्यों। इनलो-जजपा एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं को तोड़कर अपने दल में शामिल कर रही हैं। दोनों का मकसद भाजपा से गठबंधन कर सत्ता में हिस्सेदारी पाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें