फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: इलायची वाली माला पहन शुभ मुहूर्त में भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह ने भरा नामांकन

विज्ञापन
इलाइची की माला पहने भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह। 
विज्ञापन
हिसार। भाजपा प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह ने शुभ मुहूर्त में बुधवार सुबह 11:27 बजे नामांकन किया। उन्होंने गले में इलायची व मोतियों से बनीं दो मालाएं पहनी हुई थीं। उनके नामांकन के समय पूर्व सीएम मनोहर लाल के अलावा प्रत्याशी की पत्नी भी साथ रहीं। नामांकन को शुभ मुहूर्त में करने के लिए रणजीत सिंह ने अपने रथ के काफिले को आधे रास्ते में ही छोड़ दिया। समय पर पहुंचने के लिए रथ से उतर कर पूर्व सीएम मनोहरलाल के साथ कार में सवार होकर 11 बजे लघु सचिवालय के गेट पर पहुंच गए।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह सफेद रंग के कुर्ता पायजामा पहन कर नामांकन करने पहुंचे। उन्होंने नामांकन के लिए ज्योतिषी से मुहूर्त निकलवाया था। ज्योतिष ने बुधवार को 11 से 11:30 तक नामांकन करने का समय दिया गया था। चौधरी रणजीत सिहं ने कार्यकर्ताओं को सुबह 9 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया था। बुधवार दस बजे काफिले के साथ निकलने का समय तय किया गया था। इसके हिसाब से 11 बजे तक लघु सचिवालय पहुंचना था। रास्ते में कुछ देरी हो गई। जब 10:45 बज गए तो फव्वारा चौक पर रथ को छोड़ कर पूर्व सीएम मनोहरलाल के साथ कार में सवार होकर लघु सचिवालय पहुंचे। रथ के साथ काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा। रणजीत सिंह ने बुधवार को अपने चुनाव कार्यालय पहुंचने से पहले ग्रीन स्क्वेयर मार्केट स्थित मंदिर में मत्था टेका। इस मंदिर में नियमित रूप से पहुंचते है।
तीसरे दिन दो नामांकन पत्र दाखिल
लोकसभा क्षेत्र (04) के लिए बुधवार को दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। बीजेपी उम्मीदवार रणजीत सिंह व उनके कवरिंग कैंडिडेट के रूप में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने लघु सचिवालय स्थित डीसी कोर्ट में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 6 मई तक चलेगी व प्रत्याशी प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक उम्मीदवार नामांकन कर सकते है। नामांकन पत्रों की जांच 7 मई को की जाएगी। इसके अलावा 9 मई को दोपहर 3 बजे तक तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा को गेट पर रोका
पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा को पुलिस ने लघु सचिवालय के मेन गेट से अंदर नहीं जाने दिया। जिस पर पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के साथ गेट के बाहर ही रुक गए। रामबिलास शर्मा के समर्थकों ने पुलिस कर्मियों से बहस करते हुए अंदर जाने का प्रयास किया। समर्थक उन्हें अंदर जाने के लिए अनुरोध कर रहे थे लेकिन पूर्व मंत्री अंदर नहीं गए। रामबिलास शर्मा बोले मैं रणजीत सिंह को आशीर्वाद देने आया था। बोले जो वीआईपी थे अंदर चले गए। जब वीआईपी बाहर आ जाएंगे तो उनके साथ चला जाऊंगा। मैं तो कार्यकर्ताओं के साथ आया था, यहां पर ही खड़ा हूं। इसी बीच किसी समर्थक ने कहा कि आपको अंदर बुला रहे हैं तो रामबिलास शर्मा बोले कौन बुला रहा है? यह कहकर लौट गए।
सावित्री जिंदल बोलीं- दिल से रणजीत के साथ
मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि हम दिल से रणजीत सिंह के साथ है। हमारे पूरे कार्यकर्ता साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में काफी काम किए थे। जिस कारण लोग अब भी उनको पसंद कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के हरियाणा लोकसभा प्रभारी सतीश पूनिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, लोकसभा प्रभारी अमरपाल राणा, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया, हांसी विधायक विनोद भ्याणा, भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ मौजूद रहे।

नामांकन के साथ ही खर्च का मीटर चालू
हिसार। लोकसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त चुनाव व्यय पर्यवेक्षक वी पांडीराजा (आईआरएस) तथा रंजीत कुमार मधुकर (आईआरएस) ने चुनाव के लिए गठित विभिन्न टीमों के सदस्यों को हिदायत दी है कि वे चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के खर्चे की रिपोर्ट नियमित रूप से दें। बुधवार को अधिकारियों की बैठक में उन्होंने इंटर स्टेट नाकों पर विशेष निगरानी रखने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि नामांकन के साथ ही प्रत्याशी का खर्च का ब्योरा दर्ज करना शुरु कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें