फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किसान आंदोलन का स्टेटस लगाने पर ट्रांसफर किए गए जीव वैज्ञानिक रमेश पूनिया फिर हिसार भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत जीव वैज्ञानिक रमेश पूनिया का दोबारा से हिसार तबादला कर दिया है। किसानों के आंदोलन का एक फोटो स्टेटस पर लगाने पर तात्कालिक उपायुक्त के निर्देश पर सीएमओ ने उन्हें शोकॉज नोटिस दिया था। इसके बाद उनका तबादला पलवल कर दिया था। इस तबादले को डॉ. रमेश पूनिया ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। डॉ. रमेश पूनिया ने हिसार लोकसभा से कांग्रेस की टिकट के लिए भी आवेदन किया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के मलेरिया विभाग में जीव वैज्ञानिक के पद पर तैनात डॉ. रमेश पुनिया ने 10 अगस्त की सुबह अपने व्हाट्सएप नंबर पर किसानों के आंदोलन से संबंधित फोटो स्टेटस के तौर पर लगाए थे। जिसके बाद तात्कालिक उपायुक्त उत्तम सिंह ने तात्कालिक सीएमओ डॉ. नरेश को निर्देश दिए। सीएमओ की तरफ से बायोलॉजिस्ट रमेश पूनिया को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा था। डॉ. रमेश पूनिया ने 17 अगस्त को नोटिस का जवाब दिया था। जिसमें बताया था स्टेटस लगाने के पीछे उनका उद्देश्य अपने परिचिताें को जाम से बचाना था। 18 अगस्त 2023 को उनका हिसार से पलवल तबादला किया गया था। तबादले के बाद पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में तबादले के खिलाफ याचिका दायर किया था। 5 मार्च को हाईकोर्ट ने सरकार से जबाव मांगा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिस पर उच्च न्यायालय के निर्देश पर डॉ. रमेश पूनिया को फिर से हिसार ट्रांसफर किया गया है।
डॉ. रमेश पूनिया 2020 में कोरोना की पहली लहर के दौरान जजपा नेता के घर पर्चा चस्पाने के बाद चर्चाओं में आए थे। इसके बाद कोरोनों में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। दूसरी लहर में उन्होंने काफी मरीजों को उनके लाखों रुपये वापस दिलाने, ऑक्सीजन, वेंटिलेंटर,दवाइयों उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई। डॉ. रमेश पूनिया ने हिसार से लोकसभा की टिकट के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें