उकलाना मंडी। एसबीआई के पीछे वाली गली में सोमवार रात को एक युवक पर दो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। गोली पास में खड़ी एक कार पर लगी। नवल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात को वह एसबीआई के पीछे वाली गली से जा रहा था। तभी दो बाइक सवारों ने उस पर गोली चला दी। फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। गोली पास में खड़ी एक कार की खिड़की पर लगी। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एसबीआई के पास रहने वाले नवल पर फायरिंग हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। प्राथमिक जांच में लगता है गोली दहशत में लाने के लिए चलाई गई है। जांच अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया की गाड़ी को थाने में जांच के लिए लाया गया है। गाड़ी की खिड़की में फंसा एक गोली का खोल बरामद हुआ है। अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।