फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

बरवाला (हिसार)। शहर के बाईपास पर मतलोडा पुल के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में गांव मदनपुरा निवासी 53 वर्षीय बंसी लाल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बंसी लाल अपने दोस्त सुमेर के साथ किसी काम से बरवाला आया था। लौटने समय एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां सुमेर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बंसीलाल को रेफर कर दिया। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई कृष्ण के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें