फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिजली मंत्री रणजीत सिंह बोले-देश में चल रही भाजपा की आंधी, कांग्रेस का कोई नेता नहीं बचेगा

विज्ञापन
हिसार में बिजली पंचायत में लोगों की समस्या सुनते बिजली मंत्री रणजीत सिंह। 
विज्ञापन
हिसार। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर जीते गए हैं। देश में भाजपा की आंधी चल रही हैए जिसमें कांग्रेस का कोई नेता नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में दस की दस सीट भाजपा जीतेगी। हरियाणा में उन्होंने कहा कि एंटी इनकमबेंसी का असर नहीं हैं। यहां तीसरी बार मनोहरलाल सीएम बनेंगे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि अगर भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने का आदेश मिलेगा तो लड़ेंगे। हरियाणा में गठबंधन को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह हाई कमान का मामला है। इस पर वे कुछ नहीं कह सकते हैं। अगले साल फरवरी में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा।
बिजली पंचायत में चार जिलों की 20 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि पहुंचे

विश्राम गृह में आयोजित बिजली पंचायत में शिरकत कर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। मंत्री ने बिजली पंचायत में चार जिलों की 20 ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न गांवों से आए हुए जनप्रतिनिधियों ने ऊर्जा मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। बिल देरी से आने की समस्याएं को लेकर उन्होंने कहा कि इस विषय बारे बैठक आयोजित करके जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। लटकते बिजली के तार, ट्रांसफार्मर लगाने, तीन फेज सप्लाई लाइन, रिहायशी क्षेत्रों से 11 व 33 किलो वाट की लाइनों में आने वाले अवरोधों को हटाने, शिफ्ट करने व कसने व ढाणियों में बिजली से संबंधित शिकायतें सामने आईं। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को ढाणियों में लंबित बिजली कनेक्शन शीघ्र मुहैया करवाने व उपभोक्ताओं के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने की हिदायत दी। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्रोई, जिला पार्षद सत्यवीर सिंह, हिसार लोकसभा प्रभारी संदीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर के लंबित कार्य जल्द करें पूरा
बिजली मंत्री ने अधिकारियों को ओवर बिलिंग के मामलों का निपटान, लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने व बिजली चोरी की रोकथाम, ओवरलोड की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। हाईवोल्टेज लाइन पर अतिरिक्त सावधानियां बरती जाएं, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। स्मार्ट मीटर के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें