फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अपनी जगह फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वाला बॉक्सिंग कोच है भिवानी का अमरजीत, भेजा जेल

विज्ञापन
बास अस्पताल में अमरजीत व नवनीत का मेडिकल करवाकर बाहर लाती बास पुलिस।
विज्ञापन
बास। सीईटी परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में नवनीत व अमरजीत को सोमवार को जेल भेज दिया गया है। इससे पहले बास थाना पुलिस ने सोमवार को हांसी नागरिक अस्पताल में दोनों का मेडिकल करवाया। पूछताछ के दौरान अमरजीत ने बास थाना पुलिस को बताया है कि वह बॉक्सिंग का कोच है। ग्रुप-डी में सरकारी नौकरी लगने के लिए उसने नवनीत को पेपर देने के लिए खुद की जगह भेजा था।
विज्ञापन

बता दें कि 21 अक्तूबर को हुई सीईटी ग्रुप-डी की परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर देने के मामले में हांसी व बास थाना पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हांसी सिटी थाना पुलिस ने राजली निवासी विकास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं बास थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें भिवानी दुर्गा कॉलोनी निवासी अमरजीत, गोहाना के बुटाना निवासी नवनीत, चमार खेड़ा निवासी शारदा व कृष्णा शामिल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भगत सिंह रोड स्थित एसडी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रमोद की जगह पेपर देने आए फर्जी परीक्षार्थी राजली गांव के विकास को पकड़ा था। प्रमोद का पेपर पास करवाने के लिए 4 लाख रुपये में सेटिंग हुई थी। वहीं द ई-5 स्कूल में पकड़े गए गोहाना तहसील के बुटाना गांव निवासी नवनीत की 8 लाख रुपये में सेटिंग हुई थी। आरोपी नवनीत भिवानी दुर्गा कॉलोनी निवासी अमरजीत की जगह पर परीक्षा देने आया था। वहीं आरपीएस स्कूल गढ़ी में पकड़ी गई चमारखेड़ा निवासी शारदा अपनी सहेली शिकारपुर निवासी कृष्णा का पेपर देने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स

अमरजीत व नवनीत को सोमवार को हांसी नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाकर जेल भेज दिया है। पूछताछ में पता चला है कि अमरजीत बॉक्सिंग कोच है।

-मंदीप सिंह, थाना प्रभारी बास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें