हांसी। रक्षा बंधन से एक दिन पूर्व ही सीएम उड़नदस्ते की टीम ने बुधवार को सुबह खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर भंवर सिंह के नेतृत्व में धौला कुआं स्थित बतरा स्वीट्स व जय माता स्वीट्स की दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने दोनों दुकानों से मावा के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लिए गए सभी सैंपलों को जांच के लिए चंड़ीगढ़ स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा, और सभी सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मामले की जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि सीएम उड़नदस्तेकी टीम को सूचना मिली थी कि धौला कुआं स्थित बतरा स्वीट्स व जय माता स्वीट्स पर सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड़ों की उल्लंघना कर मिलावटी व निम्न स्तर के मावा से बनी मिठाई तैयार कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि सीएम उड़नदस्ते की टीम के साथ स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लेकर छापा मार कार्रवाई की गई है। डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि दोनों ही दुकानों पर मिठाई बनाने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि बतरा स्वीट्स पर 1037 किलो तैयार मावा, 250 किलोग्राम दूध पाउडर के पैकेट व 15 कट्टे चीनी बरामद हुई है। चीनी भीगी हुई व निम्न स्तर की होने के कारण उसे बरवाला रोड पर गड्डा खोद कर उसमें डलवाकर नष्ट करवा दिया है। जय माता स्वीट्स पर 30 किलोग्राम मावा व 7 पैकेट सूखे दूध के बरामद हुए हैं। और दोनों की दुकानों से तैयार मावा के सैंपल लिए गए हैं। इस मौके पर सीएम उड़नदस्ते से एएसआई साधुराम व एएसआई सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।