फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बठिंडा के युवक ने होटल में फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जवाहर नगर स्थित होटल में पंजाब के बठिंडा निवासी साहिल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कमरे के बेड से शव बरामद किया। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि साहिल कुछ समय से मानसिक परेशान चल रहा था। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बठिंडा का साहिल 21 जनवरी से होटल में रूम लेकर ठहरा हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे सफाई कर्मचारी ने कमरे की सफाई के दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद सफाई कमी ने होटल मैनेजर को अवगत कराया। इसके बाद दरवाजा खोला तो साहिल का शव पंखे में चादर के फंदे में लटका हुआ था। होटल कर्मचारियों ने फंदे से उतारकर चेक किया तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
कोर्ट कांप्लैक्स चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के पिता हेमराज ने बताया कि साहिल मानसिक तौर पर परेशान रहता था। उसने उसी के चलते यह कदम उठाया है। साहिल ने 8-9 महीने पहले जहर पी लिया था। वह अस्पताल में दाखिल कराने पर बच गया था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें