फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को राहत: बठिंडा-जयपुर-बठिंडा ट्रेन का बवानीखेड़ा व कोसली स्टेशन पर होगा ठहराव, देखें समय सारणी

Wed, 04 Oct 2023 11:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के हिसार स्टेशन के नजदीक स्थित सातरोड स्टेशन से नया कंटेनर माल यातायात सेवा शुरू हुई है। सोमवार को उड़ीसा के जेएसएलएस से स्टील स्लेब लदा हुआ 45 बीएलसी (कंटेनर) आया था। इस कंटेनर गाड़ी के सातरोड से वापस ओडिशा के जेएसएलएस की बुकिंग से बीकानेर रेल मंडल को 19.05 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों का ठहराव बीच के स्टेशनों पर करने के आदेश दिए हैं। बठिंडा-जयपुर-बठिंडा प्रतिदिन एक्सप्रेस का बवानी खेड़ा व कोसली, अहमदाबाद-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस का कोसली, तिलकब्रिज-सिरसा-तिलकब्रिज प्रतिदिन एक्सप्रेस का जाटूसाना, अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का चरखी दादरी पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव दिया जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 14733, बठिंडा-जयपुर प्रतिदिन रेलसेवा 3 अक्तूबर से बठिंडा से प्रस्थान करेगी। ट्रेन बवानी खेड़ा स्टेशन पर देर रात 1.25 बजे आगमन और देर रात 1.27 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 14733, बठिंडा-जयपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस कोसली स्टेशन पर देर रात 2.54 बजे आगमन एवं देर रात 2.56 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 19415, अहमदाबाद-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 8 अक्तूबर से अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का कोसली स्टेशन पर सुबह 11.47 बजे आगमन एवं सुबह 11.49 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19416, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 3 अक्तूबर से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा सेे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का कोसली स्टेशन पर सुबह 5.11 बजे आगमन एवं सुबह 5.13 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा गाड़ी संख्या 14085, तिलकब्रिज-सिरसा प्रतिदिन एक्सप्रेस 4 अक्तूबर से तिलकब्रिज से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का जाटूसाना स्टेशन पर रात 8.55 बजे आगमन एवं 8.57 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14086, सिरसा- तिलकब्रिज प्रतिदिन एक्सप्रेस 4 अक्तूबर से सिरसा से प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन का जाटूसाना स्टेशन पर शाम 6.18 बजे आगमन एवं शाम 6.20 बजे प्रस्थान करेगी। वही, उपरोक्त ठहराव के कारण गाड़ी संख्या 14085, तिलकब्रिज-सिरसा प्रतिदिन 4 अक्तूबर से तिलकब्रिज से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का कोसली स्टेशन पर परिवर्तित समय रात 9.06 बजे आगमन व रात 9.08 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक प्रतिदिन एक्सप्रेस 5 अक्तूबर से अजमेर से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का चरखी दादरी स्टेशन पर रात एक बजे आगमन एवं रात 1.02 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19612, अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 5 अक्तूबर से अमृतसर से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का चरखी दादरी स्टेशन पर रात 1.43 बजे आगमन एवं रात 1.45 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 19613, अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक प्रतिदिन एक्सप्रेस 4 अक्तूबर से अजमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन चरखी दादरी स्टेशन पर रात 1.00 बजे आगमन एवं रात 01.02 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19614, अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 6 अक्तूबर से अमृतसर से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का चरखी दादरी स्टेशन पर रात 1.43 बजे आगमन एवं रात 1.45 बजे प्रस्थान करेगी।

बीकानेर रेल मंडल के सातरोड स्टेशन से नया कंटेनर यातायात शुरू
उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के हिसार स्टेशन के नजदीक स्थित सातरोड स्टेशन से नया कंटेनर माल यातायात सेवा शुरू हुई है। सोमवार को उड़ीसा के जेएसएलएस से स्टील स्लेब लदा हुआ 45 बीएलसी (कंटेनर) आया था। इस कंटेनर गाड़ी के सातरोड से वापस ओडिशा के जेएसएलएस की बुकिंग से बीकानेर रेल मंडल को 19.05 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। कंटेनर यातायात शुरू होने से बीकानेर रेल मंडल के मालभाडा आय में भविष्य में भी वृद्धि होने की संभावना है। इस सेवा के शुरू होने से हिसार एवं आसपास के व्यापारी भी अपने उत्पाद कंटेनर रेल सेवा की मदद से दूरस्थ स्थानों पर भिजवा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें