उचाना। हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद जयप्रकाश ने रविवार को उचाना में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि लोगों की ओर से उचाना के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 20409/20410 दिल्ली कैंट से बठिंडा सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के टहराव की मांग की थी वह जल्द पूरी होगी। इस ट्रेन के ठहराव के लिए रेल मंत्री को लिखे पत्र का जवाब आ गया है। जल्द ही इस ट्रेन का ठहराव उचाना में होगा। बड़ोदा गांव में जो रेलवे हाॅल्ट बना है। वहां पर भी अन्य ट्रेनों के ठहराव के साथ-साथ बड़ोदा गांव में खटकड़ गांव की तरह दिल्ली-पटियाला हाईवे पर फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा ताकि सड़क को पार करने के दौरान विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस मौके पर जितेंद्र श्योकंद, लाभ काब्रच्छा और रामदत्त शर्मा मौजूद रहे।