हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के खेल निदेशालय के सौजन्य से विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप स्टेडियम में दो दिवसीय अंतर विभागीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले मुकाबले में टीम ए ने टीम बी को 83-71 अंक से हराया।
डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं। खेल के समय दिमाग का केवल खेल पर ही फोकस रहता है। इससे खिलाड़ियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लीडरशिप क्वालिटी उभरकर आती है।
खेल निदेशालय के डीन प्रो. दलबीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की चार टीमें लड़कों के वर्ग में, लड़कियों के वर्ग में यूटीडी की टीम व एक अतिथि टीम भाग ले रही हैं। दूसरे मुकाबले में टीम डी ने टीम सी को 76-58 अंक से पराजित किया। इस माैके पर खेल निदेशक डॉ. एसबी लुथरा, सहायक खेल निदेशक डॉ. मृणालिनी नेहरा, कोच सुरेश कुमार, कोच विनोद कुमार, कोच अजय लांबा, कोच संदीप कुमार, कोच विकास कुमार आदि मौजूद रहे। वहां मौजूद कई लोगों ने इन खिलाड़ियों का स्वागत किया। इससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा।