फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक चोरी मामला : चौथे आरोपी कुंदन को जेल भेजा, दो की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव नंगथला के हरियाणा ग्रामीण बैंक में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को चौथे आरोपी कुंदन को दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। वहीं पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पीएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि 11 जनवरी की रात बैंक से छह आरोपियों ने मिलकर 27.92 लाख रुपये की चोरी की थी। अब तक चार चोरों को गिरफ्तार कर उनसे लगभग 12 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस इस मामले में आरोपी गौतम कुमार, सूरज मिस्री, कुंदन और चेतन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें