हिसार। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस-हिसार-बांद्रा टर्मिनस (05 ट्रिप) साप्ताहिक त्योहार स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09091, बांद्रा टर्मिनस-हिसार साप्ताहिक त्योहार स्पेशल 18 अक्तूबर से 15 नवंबर (05 ट्रिप) तक प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 9.45 बजे रवाना होकर अगले दिन बुधवार को रात 10.25 बजे हिसार पहुंचेंगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09092, हिसार-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक त्योहार स्पेशल 20 अक्तूबर से 17 नवंबर (05 ट्रिप) तक प्रत्येक वीरवार को हिसार से रात को 12.15 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को सुबह 4.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, चौमू सामोद, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल, रेवाडी, चरखी दादरी, भिवानी व हांसी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।